छात्र समूह अंबेडकर-पेरियार सर्कल के खिलाफ कार्रवाई के मसले पर शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच ट्विटर पर तीखी नोंकझोंक हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध करने के कारण आईआईटी मद्रास में सक्रिय छात्र समूह अंबेडकर-पेरियार सर्कल (एपीएससी) की मान्यता रद्द कर दी गई थी। एपीएससी समेत तमाम छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दबाव में की। हालांकि मानव संसाधन मंत्रालय ने आरोपों से इनकार किया।
मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आईआईटी एक स्वायत्त संस्थान है और इस मामले में आईआईटी मद्रास अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। सोशल मीडिया में कार्रवाई के निर्देश की कॉपी शेयर होने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी बैकफुट पर आना पड़ा।
ट्विटर पर ऑफिस ऑफ आरजी हैंडल से किए गए ट्वीट
कहा गया कि मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने इस मामले में जांच के बाद आईआईटी मद्रास कैंपस में एपीएससी की गतिविधियों का प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था।
आईआईटी कैंपस में इस छात्र समूह के बारे में मानव संसाधन मंत्रालय को किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत भेजी थी। मंत्रालय को मिली शिकायत एपीएससी के एक पर्चे को भी संलग्न किया गया था, जिसमें मोदी सरकार और उसकी नीतियों की आलेचना की गई थी।
मंत्रालय ने अज्ञात व्यक्ति की उस शिकायत के आधार पर ही छात्र संगठन की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्र संगठन के खिलाफ हुए कार्रवाई के मसले को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ दिया। ट्विटर पर ऑफिस ऑफ आरजी ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए।
कांग्रेस के हमलों से स्मृति ईरानी बौखला उठीं स्मृति
@OfficeofRG ट्विटर हैंडल से कहा गया कि मोदी सरकार की आलोचना करने के कारण आईआईटी छात्र समूह पर प्रतिबंध लगा दिया। अब अगला कदम क्या होगा।
अगले ट्वीट मे कहा गया कि अभिव्यक्ति की आजादी हमारा हक है। अगर कोई असहमति और बहस को दबाने की कोशिश करेगा तो हम उसके खिलाफ लड़ेंगे।
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस के तीखे हमलों से मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बौखला उठीं और उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोल दिया।
Free speech is our right. We will fight any attempt to crush dissent and debate: Rahul Gandhi (2/2)— Office of RG (@OfficeOfRG) May 29, 2015
स्मृति ने राहुल गांधी को चुनौती दे डाली
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि कल आपने (राहुल ने) एनएसयूआई से कहा था कि जहां व्यवस्था हो, वहां अव्यवस्था फैलाएं। आज आपके गुंडे मेरे घर आए थे, उस समय मैं काम के लिए बाहर गई थी।
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आप मुझे समय और स्थान बताइए, मैं अपनी सरकार और प्रशासन समते समेत सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार हूं। स्मृति ने इसके बाद एक और ट्वीट किया।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा चुनावों से ही जंग चल रही है। लोकसभा चुनावों में स्मृति ने राहुल के खिलाफ उन्हीं के गढ़ अमेठी से चुनाव लड़ा था।
@OfficeofRG yesterday u told NSUI to create disorder where there is order. Today ur goons come to my house as I'm away at work.— Smriti Z Irani (@smritiirani) May 29, 2015