फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की क्लास का वीडियो लीक, मचा बवाल

Fri, 27 Sep 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब अपने कार्यकर्ताओं की क्लास लेते हैं, तो उसे किस कदर सीक्रेट रखा जाता है, सभी इस बात से वाकिफ हैं। लेकिन ऐसी ही एक क्लास का वीडियो लीक हो गया है।
विज्ञापन


पुणे में हुई इस बैठक में राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसी क्लास में उनके मुंह से कुछ बातें ऐसी निकलीं, जिनसे महाराष्ट्र में कांग्रेस के राजनीतिक सहयोगी खफा हो सकते हैं।

उन्होंने बुधवार को कथित तौर पर अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कांग्रेस अपने बूते बहुमत ले आएगी, तो उसने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) जैसे सहयोगियों की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी से रिश्ता तोड़ने के दबाव के बावजूद उन्होंने गठबंधन राजनीति की जरूरतों को समझने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केंद्र में सरकार चलाने के लिए दूसरे दलों के समर्थन की जरूरत है और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उसके पास ज्यादा विकल्प नहीं है।

राहुल ने कहा, "इसका एकमात्र समाधान लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा सीटें निकालना है। अगर हमें बहुमत मिलता है, तो अपने हिसाब से पार्टी को मजबूत बना सकते हैं।"

कांग्रेस और एनसीपी के बीच रिश्ते बीते एक साल से बिगड़े दिख रहे हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की गवर्नेंस के मुद्दों पर पवार से खींचातानी हो चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावों में एनसीपी ने 70 उम्मीदवार उतारने की बात कहकर इस तल्खी को और बढ़ा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें