कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के नेताओं को राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाने के निर्देश दिए हैं।
राहुल ने कहा कि राज्य के प्रमुख मसलों पर ध्यान देते हुए मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर दबाव बनाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाए।
गुजरात के कांग्रेस प्रभारी गुरुदास कामत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवादिया और कांग्रेस विधायक दल के नेता शंकर सिंह वाघेला के साथ बैठक में राहुल ने कांग्रेस के पिछले तीन माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की।
'मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं लालू'
राहुल ने नेताओं से कहा कि सिर्फ एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाने सहित जन कल्याण संबंधी अन्य मसलों को उठाकर मोदी पर निशाना साधा जाए।
केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य की जनता को रूबरू कराने पर भी राहुल ने जोर दिया।