फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-सोनिया ने स्वीकार किया मोदी का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह का न्योता मिलते ही दोनों ने जाने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष के नाते सोनिया का समारोह में जाना स्वाभाविक माना जा रहा था। मगर राहुल को लेकर असमंजस था। शनिवार को कांग्रेस सूत्रों ने पुष्टि की कि राहुल भी सोनिया के साथ समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

राहुल ने नहीं द‌िया बधाई संदेश

16 मई को भाजपा के हाथों करारी हार झेलने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को जीत के लिए सीधे बधाई देने से परहेज किया था। दोनों नेताओं ने नई सरकार को बधाई दी थी।

उसके बाद मीडिया हलकों में उनकी आलोचना की गई थी। मगर बीते मंगलवार को सोनिया ने आखिरकार मोदी को लिखित बधाई भिजवाई। जबकि राहुल गांधी की ओर से अब तक कोई बधाई संदेश सामने नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें