फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानून कमजोर करने के राहुल के आरोप गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री पर जानबूझ कर श्रम कानूनों को कमजोर करने के आरोप पर सरकार ने जवाब दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि सरकार देशभर के कामगारों के वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रम मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप गलत हैं और हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं। सरकार सभी कामगारों चाहे वह संगठित क्षेत्र का हो या असंगठित क्षेत्र का, उनके रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'
Trending Videos
विज्ञापन

उठाए हैं ठोस कदम

राहुल गांधी की ओर से शनिवार को प्रधानमंत्री पर श्रम कानूनों के कमजोर करने के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री दत्तात्रेय ने कहा पिछले डेढ़ सालों में सरकार ने कामगारों की स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने के साथ ही नई पहल की है।

सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने न सिर्फ न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये करने की घोषणा की है बल्कि इसे निरंतरता से लागू भी कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रम कानूनों को आसान करने पर भी विचार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें