फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट को भी नहीं आई राधे मां पर दया, तो क्या अब जाना होगा जेल?

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर आरोपों का समाना कर रहीं राधे मां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दहेज उत्पीड़न केस में कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन


अब उन्हें कांदिवली थाने में पूछताछ के लिए हाजिर होना पड़ेगा। इससे पहले छह लोगों से पूछताछ हो चुकी है। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके ससुराल वालों को दहेज उत्पीड़न के लिए उकसाया था।

राधे मां पर सत्संगों के दौरान अश्लीलता फैलाने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि राधे मां ने सभी तरह के आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है। वह अपने खिलाफ  लगे आरोपों की जांच सीबीआई से भी कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये है मामला

बताते चले कि निक्की गुप्ता ने अपने सास-ससुर और पति के खिलाफ कांदीवली थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिसमें राधे मां का नाम भी शामिल है।

लेकिन राधे मां इन सभी आरोपो को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा था कि ईश्वर उनका न्याय करेगा उन्हें अपने ईश्वर पर पूरा यकीन  है।

हाल ही में राधे मां की वेबसाइट भी हैक कर ली गई थी। जिसके बाद हैकर उनकी वेबसाइट पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मैसेज भेज रहा था। उसने लिखा है कि ‘प्लीज भगवान को मानकर किसी ढोंग करने वाले को मत पूजो।

आप लोगों की भावनाओं का कोई फायदा उठा रहा है। आप लोग मेहनत कीजिए। राधे मां को पूजने से कुछ नहीं होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें