फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए होगी देशभर में दौड़

Sat, 07 Dec 2013 12:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की लौह प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण की तैयारी में जुटी भाजपा आगामी 15 दिसंबर को देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी-एकता की दौड़’ आयोजित करेगी।
विज्ञापन


इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह राष्ट्रव्यापी दौड़ सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित हो रही है।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में महासचिवों की बैठक में दौड़ की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैलियों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन


मोदी आगामी 15 दिसंबर को देहरादून, 20 को वाराणसी, 21 को पंजाब, 22 को मुंबई तथा 29 को रांची में चुनावी रैलियों को संबोधितकरेंगे। इन रैलियों की संबंधित प्रदेशों में पहले से ही जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें