फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारी मोहन महापात्रा को बीजद से निकाला गया

Fri, 16 Nov 2012 03:29 PM IST
भुवनेश्वर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजू जनता दल अध्यक्ष व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण राज्यसभा सांसद प्यारी मोहन महापात्रा और महासचिव जगनेश्वर बाबू को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन


नवीन पटनायक ने पार्टी कार्यकारणी की बैठक में यह फैसला लिया। उल्लेखनीय है कि लगभग छह महीने पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण ही प्यारी मोहन महापात्रा को निलंबित की दिया गया था।

महापात्रा करीब एक दशक से पटनायक के अनाधिकृत सलाहकार थे। उन्होंने 29 मई की मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल करने की असफल साजिश की थी। पटनायक के नेतृत्व को चुनौती देते हुए उन्होंने ओडिशा जन मोर्चा (ओजेएम) का गठन किया था।
विज्ञापन


महापात्रा को बीजद से बाहर किए जाने के बाद ओजेएम नेता मिहिर मोहंती ने कहा कि पार्टी के संविधान के मुताबिक पटनायक बीजद अध्यक्ष नहीं हैं। वर्ष 2010 से पार्टी की कार्यकारी समिति की कोई बैठक नहीं हुई है इसलिए शुक्रवार को हुई बैठक अवैध है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें