फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम फायरिंग, धारदार हथियारों से हमला, 4 घायल

Thu, 06 Nov 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोहरिया गेट में बुधवार रात को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान सरेआम फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


संघर्ष के दौरान धारदार हथियार लगने से पब्लिक हेल्थ विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन नोहरिया गेट निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है।

आरोप है कि बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे इसी मोहल्ले में रहने वाले काकू व सन्नी तेज गति से कार चलाकर गली में जा रहे थे।

एक बच्चा कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। विजय का कहना है कि उसने काकू और सन्नी की गाड़ी रुकवाई और उन्हें समझाने लगा।

आरोप है कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी और वे उसे उलझ पड़े। देखते ही देखते काकू व सन्नी विजय के साथ झगड़ा करने लगे।

इसी समय काकू का चचेरा भाई मुकेश वहां गया और शराब के नशे में बंदूक से गोलियां चलाने लगा। गनीमत रही कि गोलियां हवा में चलाई गई।

काकू व सन्नी ने विजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। लगातार चार राउंड गोली चलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घायल को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। उधर घायल काकू, सन्नी व गगन को भी गहरी चोटें लगी हैं। घायल काकू का आरोप है कि विजय कुमार रात को अंडे की रेहड़ी पर शराब पी रहा था।

वह सन्नी के साथ वहां गया तो विजय उनको बिना वजह गाली देने लगा। इस कारण उनका विजय से विवाद हो गया। वह घर चले आए तो पीछे से विजय अपने साथियों के साथ उनके घर आ गया।

उन्होंने घर में पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके चचेरे भाई मुकेश के पास लाइसेंसशुदा बंदूक है लिहाजा आत्मरक्षा के लिए उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
शहर में गोलीबारी होने की घटना के बाद शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल व सब्जी मंडी चौकी प्रभारी देसराज पुलिस टीम के साथ मौके पर गए और स्थिति का जायजा लिया।

चौकी प्रभारी देसराज का कहना है कि पुलिस घायलों का बयान दर्ज करने अस्पताल गई थी लेकिन वे अनफिट थे। जैसे घायल बयान दर्ज करवाने के लिए फिट हो उनके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें