फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला नेविगेशन सेटेलाइट लांच

Tue, 02 Jul 2013 01:16 AM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को देश का पहला नेविगेशन बेस सेटेलाइट सफलतापूर्वक लांच किया है।
विज्ञापन


श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सोमवार रात 11.41 बजे पीएसएलवी सी22 को लांच किया गया।

यह सेटेलाइट धरती, आकाश और समुद्र में नेविगेशन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

अभी तक ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के भारत को अमेरिका और रूस जैसे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस कदम से यह निर्भरता काफी हद तक कम होगी।

1380 किग्रा वजनी इंडियन रीजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम-1ए (आईआरएनएसएस-1ए) के प्रक्षेपण को पहले तकनीकी खामी के चलते 12 जून को टालना पड़ा था।

नेविगेशनल सेटेलाइट आईआरएनएसएस-1ए को लांच करने के लिए पीएसएलवी-सी22 की अंतिम समीक्षा बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें