फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर प्रदर्शनकारी, पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग

Sun, 21 Apr 2013 05:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की 'मुनिया' के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ दिल्ली एक बार फिर सड़कों पर उतर पड़ी है। रविवार को राजधानी की सड़कों पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आईटीओ के पास रोक दिया। ये लोग दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन
गुस्साए लोगों ने राजधानी के 10 जनपथ पर स्थित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भी नारेबाजी की।

गौरतलब है कि पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में मनोज ने पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर बच्ची को मरा समझकर भाग गया।

पुलिस की कोशिश नाकाम
भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं सोनिया गांधी के घर के बाहर धरने पर बैठ गईं। हालांकि पुलिस ने इनको रोकने की कोशिश की पर वे नाकामयाब रही।

पुलिस के प्रति लोगों में गुस्सा है, लेकिन पुलिस के लिए राहत की बात यह है कि 'मुनिया' का अपराधी उसकी गिरफ्त में है। 'मुनिया' को इंसाफ दिलाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में गिरफ्तारी
इस मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने 'मुनिया' से रेप के मामले में मनोज नाम के शख्स को बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गांव से गिरफ्तार किया और दिल्ली लाई। उससे पूछताछ चल रही है।

पुलिस के अनुसार, मनोज ने 15 अप्रैल को छह बजे के करीब 'मुनिया' को कमरे में ले जाने की बात स्वीकारी है। 'मुनिया' की मां ने भी कहा था कि बच्ची छह बजे के करीब गायब हो गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें