फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राज्यों की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, 20 जख्मी

Wed, 31 Jul 2013 08:24 PM IST
गुवाहाटी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग तेलंगाना राज्य पर सहमति के बाद देश के पूर्वी हिस्से में कार्बी आंगलोंग, बोडोलैंड, गोरखालैंड और कामतापुर राज्यों के गठन की मांग फिर तेजी पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


बुधवार को असम में कार्बी आंगलोंग नाम से अलग राज्य के गठन को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए।

हिंसक प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोलीबारी तक करनी पड़ी, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है और सेना बुलानी पड़ी।

कार्बी आंगलोंग में उग्र लोगों ने कांग्रेस के जिला कार्यालय को आग के हवाले कर दिया और प्रशासन की कई और इमारतों पर हमला किया। यहां भीड़ ने सड़कों पर कई वाहनों को भी आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सांसद बीरेनसिंह के आवास पर पथराव भी किया। प्रदर्शनकारी कार्बी स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्य हैं।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में असम में अलग राज्यों की मांग लेकर हिंसक प्रदर्शन और तेज हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें