फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में पासवान का विरोध, चली लाठियां, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान का रास्ता रोकने पर पुलिस ने युवक कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


लाठीचार्ज में युवक कांग्रेस पूर्वी यूपी के अध्यक्ष बाबा तिवारी सहित छह कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री का काफिला निकलने के बाद कांग्रेसियों ने मेजा-कोरांव रोड पर चक्काजाम कर दिया।

पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज के लिए मेजा इंस्पेक्टर को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो कांग्रेसियों ने चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान रविवार सुबह सर्किट हाउस से कोरांव के लिए रवाना हुए। उन्हें कोरांव के एक विद्यालय में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में शिकरत करनी थी। उनका काफिला जैसे ही मेजा पहुंचा, पहले से विरोध की तैयारी में बैठे युवक कांग्रेसियों ने रास्ता रोक लिया।

युवक कांग्रेसियों ने मंत्री को ज्ञापन देना चाहा, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। कार्यकर्ता मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे तनाव बढ़ गया और पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इस बीच भाजपाई भी कांग्रेसियों से भिड़ गए।
विज्ञापन

छह कांग्रेसी घायल, एक गंभीर

भाजपा नेता सुबोध सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने लाठियां निकालकर कांग्रेसियों से मारपीट शुरू कर दी। लाठीचार्ज में छह कांग्रेसी घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी मांडा (कोसड़ा) के बीडीसी एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रभाकांत पांडेय को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

मंत्री का काफिला वहां से जाने के बाद कांग्रेसियों ने विरोध में मेजा-कोरांव मार्ग पर तेंदुआ गांव के सामने चक्काजाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने कहा कि किसान सूखे की मार से परेशान है।

भूखों मरने की नौबत आ गई है और केंद्रीय मंत्री के पास उनकी समस्या सुनने के लिए समय नहीं है। कांग्रेसी लाठीचार्ज के लिए मेजा इंस्पेक्टर को दोषी ठहरा रहे थे और उनकी बर्खास्तगी की मांग पर अड़े थे।

पांच घंटे तक चले चक्काजाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ करछना ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ और कांग्रेसियों ने चक्काजाम समाप्त किया।

जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। लाठीचार्ज में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बाबा तिवारी, प्रभाकांत पाण्डेय, आशीष मिश्र, रंजय मिश्र, कल्लू सोनकर, राजबहादुर, सद्दाम घायल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें