फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे देह व्यापार के लिए उत्पीड़ित मजबूर महिलाओं की रक्षा होगी।
विज्ञापन


वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने के लिए दहिया ने हरियाणा के गवर्नर और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, 'हमें लड़कियों और महिलाओं को उनकी मजबूरियों की वजह से इस धंधे में जाने से रोकने की जरूरत है।' उन्होंने
बताया कि इसको कानूनी वैधता मिलने से एक फायदा यह होगा कि जो लड़की या महिला दुर्भाग्यवश इसका शिकार हुई हैं उन्हें समाज और प्रशासन द्वारा प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य में वेश्यावृत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हरियाणा सरकार की मशीनरी इस पर रोक लगाने में नाकामयाब रही है। यही सही समय है जब हम अपनी पूरी ताकत लगाकर इस अपराध को रोकने का काम करें। इससे कई मासूम लड़कियों और महिलाओं की जिंदगी तबाह होने से बच जाएगी।
विज्ञापन

मुहिम में खुलकर साथ दें एनजीओ

दहिया ने ऐसे संवेदनशील मामले में एक खुली बहस करने की जरूरत पर जोर देते हुए सभी एनजीओ से इस मुहिम में खुलकर साथ देने का आह्वाहन किया है।

उन्होंने कहा कि बहुत सारी ऐसी लड़कियां है जिन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ देह व्यापार में झोंक दिया जाता है और बाद में उनका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कर खाड़ी देशों में बेच दिया जाता है। लेकिन अपने जान के डर से कोई भी इस बारे में कुछ बोलने के लिए सामने नहीं आता।

वहीं भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ के राज्य की संयुक्त सचिव सविता बरवाल दहिया के इस बात से इत्तेफाक नहीं रखतीं। उन्होंने कहा, 'वैश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता मिल जाने के बाद मानव तस्करों को एक कानूनी सुरक्षा मिल जाएगी।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें