फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं योजना में उच्च शिक्षा में स्पोर्ट्स को बढ़ावा

Sat, 29 Sep 2012 11:16 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना आयोग ने उच्च शिक्षा में विकास के विभिन्न आयामों के तहत कालेज व विश्वविद्यालय स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आयोग ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक उच्च शिक्षा से जुड़े 10 प्रतिशत छात्रों को स्पोर्ट्स एक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। अभी केवल दो फीसदी बच्चे ही खेलकूद में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसी क्रम में हाल ही में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच फुटबाल टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया है। कुछ समय पहले चंडीगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में छात्रों को खेलकूद से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर चर्चा हुई थी। अन्य विश्वविद्यालयों तथा डिग्री कालेजों व तकनीकी संस्थानों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी तथा एआईसीटीसी को भी प्रयास करने को कहा गया है।

योजना आयोग ने उच्च शिक्षण संस्थानों में खेलकूद को बढ़ाने पर जोर देते हुए 12वीं पंचवर्षीय योजना के अपने ड्राफ्ट में स्पष्ट किया है कि छात्रों में शारीरिक फिटनेस के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं में जरूरत के हिसाब से फिजिकिल एजुकेशन शुरू करने पर जोर दिया जाएगा। प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में छात्रों की हिस्सेदारी दो फीसदी से बढ़ाकर दस फीसदी किए जाने का लक्ष्य होगा, सभी कालेजों व विश्वविद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा डिपार्टमेंट विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों के लिए स्पोर्ट्स क्लब स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन की योजना बनाई जाएगी। इस क्रम में खेल संबंधी तकनीकी, स्पोर्ट्स मेडिसिन तथा प्रबंधन के लिए शोध संस्थान भी स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालयों तथा कालेज के स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं व अन्य खेल गतिविधियों एक सूचना नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें