फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कौन हैं, सोने का सपना देखने वाले शोभन सरकार

Fri, 18 Oct 2013 07:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रहने वाले साधु शोभन सरकार आजकल अपने एक सपने के कारण चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एक किले के नीचे सोना दबा होने का सपना देखा और आज से उसकी खोज हो रही है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले शोभन ने उन्नाव के डोडिया खेड़ा में राजा राम बख्श सिंह के किले के आसपास एक हजार टन सोना दबा होने का सपना देखा था। इसके बाद वहां सरकार के आदेश पर खुदाई की जा रही है।

इस घटना के बाद से टीवी चैनलों की सुर्खियां बनने वाले साधु शोभन सरकार का पहले से ही उन्नाव के आसापास बहुत प्रभाव रहा है और लोग उन पर श्रद्घा रखते हैं। किले के पास शोभन सरकार का आश्रम भी है।
विज्ञापन


पढ़ें: 1000 टन सोने के लिए खुदाई का काम शुरू, धारा 144 लागू

शोभन सरकार के नाम से प्रचलित इन साधु का असली नाम परमहंस विरक्तानंद जी है। लोग सम्मानपूर्वक उनके नाम के साथ 'सरकार' जोड़ते हैं। उनका जन्म कानपुर के मैथा ब्लॉक के शकुलनपुरवा के एक परिवार में हुआ था।

हाईस्कूल के बाद घर छोड़ा
वह मंधना के बीपीएमजी इंटर कालेज में पढ़ते थे। लोग बताते हैं कि उन्होंने हाईस्कूल के बाद घर छोड़ दिया था।

पढ़ें: यहां खोखला निकला ढाई हजार टन सोने का दावा

शोभन सरकार भगवान राम और हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। यहां बताया जाता है कि उन्होंने राम और हनुमान के कई मंदिरों का निर्माण भी करवाया है।

पढ़े: साधु, सोना और सपनाः क्या निकलेगा कुछ?

उनके आश्रम से जुड़े लोग बताते हैं कि उन्होंने गुरु स्वामी सत्संगानंद जी से आठ वर्ष तक दीक्षा ली है। उन्हीं के कहने पर उन्होंने कानपुर के शिवली स्थित शोभन में आश्रम का निर्माण कराया।
विज्ञापन


मीडिया पर ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि शोभन सरकार को कैमरे पर आना पसंद नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें