असम में भारतीय जनता पार्टी के नेता और आईटी सेल के संस्थापक प्रद्युत बोरा ने पार्टी और सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। 41 वर्षीय बोरा ने आरोप लगाया है कि दल का माहौल ऐसा नहीं रहा जिसे 'पार्टी विद अ डिफरेंस' के नजरिए से देखा जा सके।
अमित शाह को भेजे गए चार पन्ने के इस्तीफे में बोरा ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई है।