फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदान करेंगी प्रियंका गांधी और बृंदा करात

Thu, 06 Dec 2012 12:26 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी और कम्युनिस्ट नेता बृंदा करात ने अंगदान करने का फैसला किया है। लोगों में अंगदान की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को आयोजित इस कैम्प में 500 लोगों ने अपने अंगों को दान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


आकस्मिक निजी व्यस्तता के कारण प्रियंका (40) इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं पर उन्होंने आयोजकों को मोबाइल पर भेजे संदेश में कहा कि अंगदान करने वालों में मेरे नाम की घोषणा करने के लिए आपका स्वागत है। इस कैम्प का आयोजन करने वाले सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने प्रियंका गांधी का यह संदेश सबको पढ़कर सुनाया।

सीपीआई-एम नेता बृंदा करात ने अंगदान की घोषणा करते हुए कहा कि वे कार्य का पूरा समर्थन करती हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार प्रणय राय और उनकी पत्नी राधिका ने भी दानदाता कार्ड पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन डा. आर एस राणा ने कहा कि अगर ब्रेन डेथ वाले लोगों में से 20 फीसदी के घरवाले भी उनके अंगदान करने को तैयार हो जाँय तो देश में अंग ट्रांसप्लांट की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें