फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति पर गलतबयानी का आरोप, फिर घेरेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की मुखिया स्मृति ईरानी के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि उन्होंने बिहार के सुपौल से कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन को कथित तौर पर अपमानित किया है। सांसद रंजीता के मुताबिक स्मृति ने उनके पति और लोकसभा सांसद राजेश रंजन का नाम लेते हुए कहा है कि उन्होंने ईरानी को एक पत्र लिख कर उनसे पक्षपात करने को कहा था।

इस मामले में ईरानी को जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि सांसद मंत्रियों को लोगों की मदद करने के लिए पत्र लिखते रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन जिस तरह से उनका नाम उल्लेख किया है वो हमारे सांसद की छवि खराब करने की एक कोशिश है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी लाए थे प्रस्ताव

इस मामले में संभावना जताई जा रही है कि रंजन लोकसभा स्पीकर को इस संबंध में नोटिस देंगी।

बता दें कि इससे पहले भी स्मृति ईरानी के खिलाफ रोहिथ वेमुला के आत्महत्या मामले में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ला चुके हैं। यह प्रस्ताव ईरानी के दोनों में सदनों में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय और हैदराबाद विश्वविद्यालय मामले में जो जवाब दिया था, उसके संबंध में था।

कांग्रेस के अलावा माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनता दल यूनाइटेड भी ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव पर साथ हो गए हैं। इतना ही नहीं विपक्ष बजट पेश होने वाले दिन ही हंगामा कर रहा था लेकिन संसदीय कार्यमंत्री और स्पीकर सुमित्रा महाजन के हस्तक्षेप के बाद विपक्ष शांत हुआ था और तब बजट पेश हो पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें