फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चली गोली तो भाग खड़े हुए ब्रिटेन के राजकुमार

Thu, 05 Sep 2013 10:26 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने जब नाटो सैनिकों के बेस पर हमला किया, तब बेस मौजूद ब्रिटेन के प्रिंस हैरी उनसे लड़ने के बजाय भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन


प्रिंस हैरी तालिबान लड़ाकों पर गोलियां बरसाने के बजाय सेफ हाउस में जा छिपे।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में सितंबर 2012 के दौरान तालिबान के 15 लड़ाकों ने भारी हथियारों से लैस होकर यूएस आर्मी के बेस कैंप पर हमला किया। इस हमले में तालिबानी लड़कों ने अमेरिकी सेना की वर्दी पहन रखी थी।

तालिबानी हमले के तुरंत बाद, मौके पर मोर्चा संभालने के बाद प्रिंस हैरी अपनी जान बचाने के लिए एक सुरक्षित सेफ हाउस में जा छिपे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान का ये हमला प्रिंस हैरी को निशाना बनाकर ही किया गया था। हमला इतना जबरदस्त और सुनियोजित था कि इसमें यूएस के दो मरीन सैनिकों की हत्या के साथ, 200 मिलियन डॉलर के आठ एयर क्रॉफ्ट भी तबाह कर दिए थे।
विज्ञापन


प्रिंस हैरी को मारने की थी साजिश

इस हमले से तीन महीने पहले ही प्रिंस हैरी अपाचे हैलीकॉप्टर की उड़ान के लिए अफगानिस्तान के इस बेस कैंप में आए थे। प्रिंस हैरी के अफगानिस्तान में आने के बाद ही तालिबान ने उसे मारने और कीडनैप करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


हमले के चार दिन पहले ही तालिबान के प्रवक्ता का जबीहुल्ला मुजाहिद ने प्रेस में इसकी घोषणा की थी। इसी घोषणा के बाद तालिबान ने इस हमले को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें