फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ का मोदी से वादा आतंक के खिलाफ लड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाहौर में रुक कर अपने समकक्ष नवाज शरीफ की तरफ से आतंकवाद पर कड़ा रुख अख्तियार करने का वादा ले कर आए हैं। लाहौर में करीब दो घंटे के पड़ाव के दौरान हुई बातचीत में शरीफ ने आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की भारत की  शर्तों पर गर्मजोशी दिखाई है।
विज्ञापन


साथ ही दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह सहमति भी बनी कि जनवरी में विदेश सचिव स्तर की बातचीत की शुरुआत कर भारत पाक रिश्ते को नए फलक पर ले जाना है। इसके लिए शरीफ पाक सेना को भी नजरअंदाज करने का जोखिम उठा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता 15 जनवरी को इस्लामाबाद में होगी।

हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विदेश सचिव एस जयशंकर अपने समकक्ष एजाज अहमद चौधरी के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएंगे। माना जा रहा है कि  शरीफ ने यह संकेत दिया है कि वहां की सेना आतंकवाद और खराब अर्थव्यवस्था से ऊब चुकी अवाम को लेकर आशंकित है।
विज्ञापन

बढ़ा जा सकता है कई कदम आगे

अंतरराष्ट्रीय समीकरणों की वजह से भी पाक सेना लगातार दबाव में है। लिहाजा बगावत की आशंका न के बराबर है। पीएम के साथ गए एक अधिकारी के मुताबिक शरीफ ने मोदी को आश्वस्त किया है कि अगर भारत साथ दे तो दोनों देशों के संबंधों में कई कदम आगे बढ़ा जा सकता है।

इतना ही नहीं, दोनों पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान संबंधी नीति को आगे बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई है।

इसकी शुरुआत विदेश सचिव स्तर की बातचीत और उसके बाद समग्र वार्ता से किए जाने पर सहमति बनी है। जानकार मान रहे हैं कि नवाज शरीफ पाक के बदलते समीकरणों का फायदा उठाते हुए कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान की राजनीति के स्टेट्समैन के तौर पर देखा जाए भारत के कूटनीतिकार भी इस हालात का फायदा उठाने के लिए सभी संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मोदी का लाहौर में दो घंटे का पड़ाव नए इतिहास का बड़ा अध्याय साबित हो सकता है।

अब तो यहां आना जाना लगा रहेगा

शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाहौर पहुंचे तो शरीफ ने उनसे अपने परिवार का परिचय कराया। इस पर पीएम मोदी बोले कि ‘आपका पूरा परिवार यहां रहता है’।

शरीफ ने कहा कि हां यहां परिवार के 70-80 सदस्य रहते हैं। लाहौर पहुंचने पर शरीफ उन्हें अपने महलनुमा निवास ले गए थे। इस दौरान मोदी ने आत्मीयता दिखाते हुए कहा कि अब तो यहां आना-जाना लगा रहेगा। इस पर शरीफ बोले कि क्यों नहीं यह तो आपका ही घर है।

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पीएम मोदी के पाक यात्रा की तारीफ की है।  आडवाणी ने पीएम मोदी की पाक यात्रा का स्वागत करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिसकी शुरुआत की थी उन्हें खुशी है कि आज के नेता उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा मोदी और सरकार के दूसरे नेताओं को भारत-पाक रिश्तों को सुधारने में वाजपेयी जी की ओर से की गई पहल को और आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

विश्व मीडिया ने मोदी की यात्रा को सराहा

काबुल से दिल्ली लौटते वक्त अचानक लाहौर में रुककर पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक पहल को पूरी दुनिया के मीडिया ने प्रमुख सुर्खी बनाया है। पाकिस्तान के मीडिया समेत अमेरिका, चीन और जर्मनी में भी अखबारों में मोदी की इस पहल को पहले पेज पर स्थान मिला है।

अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने इस पहल को डिप्लोमेटिक डांस बताते हुए कहा कि एक निजी फोन कॉल द्वारा मोदी द्वारा नवाज को जन्मदिन पर दी जाने वाली बधाई दोनों देशों के बीच रिश्तों की ऐतिहासिक शुरूआत कर सकती है इसकी कोई कल्पना तक नहीं कर सकता है।

सीएनएन ने कहा कि मोदी की पहल पड़ोसी संबंधों की बर्फ पिघलाने की अच्छी कोशिश है। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि दो आणविक देशों के बीच मोदी ने रिश्तों का री-सैट बटन दबा दिया है। जर्मनी की रेडियो सेवा दाइचे वेले, चाइना रेडियो इंटरनेशनल, टाइम मैग्जीन ने भी मोदी के कदम की भरपूर तारीफ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें