फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक नहीं पूरी पूरी तैयारी के बाद पाक गए थे मोदी!

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही पाकिस्तान जाकर सबको चौंका दिया हो, मगर हकीकत यह है कि इस यात्रा का तानाबाना पहले ही बुना जा चुका था।
विज्ञापन


पीएम के अफगानिस्तान जाने पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही बीते हफ्ते पाक यात्रा पर गंभीर विचार विमर्श हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व घोषणा न होने के कारण भले ही पीएम मोदी का पाकिस्तान दौरा अचानक और तत्काल लिया गया फैसला लगता हो, मगर सच्चाई इससे अलग है।
विज्ञापन

कूटनीति में पारिवारिक आयाम

प्रधानमंत्री की रूस और अफगानिस्तान यात्रा का कार्यक्रम तय होने के बाद पाक यात्रा पर लंबा विचार विमर्श हुआ था। इस दौरान शीर्ष स्तर पर दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता पर सहमति बन जाने के बाद माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने पर मुहर लगी।

तय हुआ कि मोदी अफगानिस्तान से भारत लौटने के क्रम में कुछ समय पाकिस्तान में बिताएंगे। शुक्रवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म दिन और इसके ठीक एक दिन बाद उनकी नातिन की शादी होने के कारण दोनों देशों की कूटनीति में पारिवारिक आयाम भी शामिल हो गया।

नवाज के परिवार के सदस्य भी मोदी के प्रशंसकों में शामिल हैं, खासतौर से उनकी मां। मोदी ने उनके लिए तोहफे में शॉल भेजी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें