प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में ऐलान किया कि 2022 तक गरीबों के लिए पांच करोड़ घर बांटे जाएंगे। यहां ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की आधारशिला रखते हुए मोदी ने कहा आजादी के कई सालों बाद भी देश में अभी भी पांच करोड़ परिवार ऐसे हैं जिनके पास घर नहीं है।
उन्होंने कहा, इनमें से दो करोड़ शहरों और तीन करोड़ गांवों में हैं। जब हम आजादी के 75 साल का जश्न मनाएंगे, प्रत्येक भारतीय को यह सोचना चाहिए कि वे 2022 में किस प्रकार का भारत चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को गरीबों के लिए 2022 तक पांच करोड़ घर सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कौशल विकास की जरूरत पर बल दिया और युवाओं से नौकरी प्रदाता बनने को कहा।