फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जी देश को बताइए.....क्या ठीक है?

Mon, 24 Dec 2012 02:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में गैंगरेप के खिलाफ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सात दिन बाद महज एक मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन खानापूर्ति करने का प्रयास किया और भाषण के अंत में बोला, 'ठीक है'। यही दो शब्द प्रधानमंत्री को भारी पड़ गए और ट्विटर पर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन


फिलहाल ट्विटर पर ये दो शब्द ट्रेंड कर रहे हैं और लोग मजाक भरी टिप्पणियां कर रहे हैं। दरअसल में प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्र के नाम जो संदेश दिया, उसमें अंत में उन्होंने कहा, 'ठीक है’। प्रधानमंत्री संभवतः भाषण की रिकार्डिंग के बारे में पूछ रहे थे कि ठीक है या नहीं लेकिन ट्विटर पर इन्हीं दो शब्दों ने तहलका मचा दिया। पढें, इससे जुड़े कुछ दिलचस्प ट्वीट- 

पी बनर्जी ‏@PBNRG ने ट्वीट किया है-प्रधानमंत्री नए आमिर खान हैं। ऑल इज वेल यानी सब ठीक है। 

रविरंजन ‏@R8RaVi का ट्वीट है-जब प्रधानमंत्री एक साधारण से स्टेटमेंट के अप्रूवल के लिए कैमरामैन से पूछते हैं, तो वह खुद देश के लिए कड़े फैसले कैसे ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई गोपलानी‏@YGoplani का ट्वीट है- एमएएमएसः अभी तक सोनिया का आदेश नहीं आया है। उनका ऑर्डर आते ही मैं देश से माफी मांगूगा। ठीक है। 

अल्का द्विवेदी ‏@alka_d ने ट्वीट किया है- अगर कांग्रेस पर ही धारा 144 लगा दी जाए तो। ठीक है।

रमेश श्रीवत्स @rameshsrivats का ट्वीट है, पुतिन- मेरे पास गाड़ी है बंगला है रुस है. तुम्हारे पास क्या है. मनमोहन-ठीक है।

विची वुमनिया witchy womaniya ‏@oxymoronic_me ने ट्वीट किया है, मुझे सारे राजनेताओं को थप्पड़ मारने दीजिए। ठीक है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें