फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोचना ने सचिन को किया संन्यास के लिए मजबूर

Mon, 24 Dec 2012 02:19 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि लगातार आलोचना भी सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में संन्यास लेने का कारण हो सकता है। गावस्कर ने एक टीवी चैनल से कहा कि मुझे लगता है कि खराब फार्म के कारण हो रही लगातार आलोचनाओं ने संभवतः सचिन को यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया। वैसे यह अच्छा होता यदि सचिन वनडे में 50 शतक के बाद संन्यास लेते। सचिन के खाते में वनडे में 49 शतक हैं।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि सचिन भारतीय क्रिकेट की भलाई सोचते हैं। उन्होंने जो भी देखा, पढा या सुना होगा उसने उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया। वैसे वह अपनी शारीरिक स्थिति को बेहतर समझते हैं। गावस्कर ने साथ ही कहा..सचिन ने वनडे का समापन 49 शतकों के साथ किया। मैं उन्हें 50 शतक बनाते देखना पसंद करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें