फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री : मोदी

Sat, 06 Oct 2012 09:02 AM IST
जामनगर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी की विदेश यात्रा पर हुए खर्चों को लेकर सरकार पर हमला करने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब प्रधानमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मोदी का कहना है कि इस मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय जानबूझ तथ्यों को छिपा रहा है और देश को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन


मोदी ने एक आरटीआई के हवाले से कहा था कि सोनिया गांधी की निजी विदेश यात्राओं और उनके इलाज पर सरकार का 1880 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। जबकि पीएमओ ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के इलाज पर सरकार ने कुछ भी खर्च नहीं किया गया है। हालांकि अब मोदी ने दावा किया है, ‘प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं। विभिन्न भारतीय दूतावासों से आरटीआई के जरिए मिली जानकारी में यह साफ है कि सोनिया की विदेश यात्राओं पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।’

यहां प्रचार अभियान के दौरान मोदी ने कहा कि हिसार के आरटीआई कार्यकर्ता रमेश शर्मा को भारतीय दूतावासों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उन्होंने कहा, ‘पीएम ने अपने बयान में कहा कि सोनिया की विदेश यात्रा पर सिर्फ 3 लाख रुपये खर्च किए गए। जबकि आरटीआई में खुलासा हुआ है कि सोनिया गांधी 2007 और 2011 में लंदन गईं, जिस पर 2.82 लाख और 35 लाख रुपये का खर्च हुआ। चीन के उनके दो दौरों पर 14 लाख और 12 लाख रुपये खर्च हुए।’ मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी भी सोनिया गांधी के इलाज पर हुए खर्चे का ब्योरा नहीं मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें