सोशल नेटवर्किंग साइट पर सेक्स प्रस्ताव के लिए एक सऊदी नागरिक को पांच साल की कैद और 600 कोड़ों की सजा सुनाई गई है। स्थानीय समाचार पोर्टल ‘सबक’ ने बताया कि इस व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया गया, जब एक सऊदी नागरिक ने प्रशासन को उसकी कारगुजारी के बारे में शिकायत की। आरोपी व्यक्ति ने फेसबुक पर बड़े ही अश्लील तरीके से सेक्स प्रस्ताव पोस्ट किया था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 वर्षीय उक्त व्यक्ति ने यह बात स्वीकार भी की थी कि उसी ने इस भद्दे प्रस्तावों को पोस्ट किया था। गल्फ न्यूज के अनुसार, सऊदी में विकृत यौन व्यवहार पर पूरी तरह से पाबंदी है। यहां की अदालतें इस तरह के कृत्यों पर सजा भी देती हैं। इसके इस कारनामे पर बड़ी पैमाने पर बड़ी मात्रा में ऑन लाइन कमेंट भी आ रहे हैं। जिसमें उसे सजा देने की मांग की गई है। एक यूजर ने लिखा कि 30 साल की प्रौढ़ उम्र में कोई इस प्रकार का कृत्य कर सकता है, विश्वास नहीं होता!