प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में आई भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधामंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रूपये की और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50,000 रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
यह राशि प्रधामंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की जाएगी। बताते चलें कि बीते दिनों तमिलानडु के कई शहरों में दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। जिस वजह से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है।