फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दामों में तगड़ी गिरावट, आप भी जानिए कितनी

Sat, 15 Aug 2015 12:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है। इस कटौती के बाद पेट्रोल के दाम 1.27 रुपए कम हो गए हैं और डीजल 1.17 रुपए सस्ता हुआ है।
विज्ञापन


ये नई दरें रात 12 बजे से ही लागू हो गई हैं। बताते चलें कि बीते 1 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई थी। जिस दौरान पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 2.43 रुपए और 3.60 रुपए की कमी की गई थी।
विज्ञापन

जताई जा रही थी उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के सस्ते होने की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी।

तेल कंपनियां हर सप्ताह अतंरराष्ट्रीय कीमतों तथा डॉलर के मुकाबले रुपए के विनिमय दर के मुताबिक कीमतों में बदलाव करती रहती हैं।

कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम जहां 63.2 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, वहीं डीजल के दाम 44.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें