फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी पंचतत्व में विलीन

Wed, 19 Aug 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का अंतिम संस्कार कर बुधवार को कर दिया गया। शुभ्रा के पार्थिव शरीर को राष्ट्रपति के पुत्र अभिजीत मुखर्जी के आवास से लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और अन्य विशिष्टजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

है भरा पूरा परिवार

74 वर्षीय शुभ्रा का मंगलवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया था।

इस मौके पर मौजूद लोगों में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

शुभ्रा के परिवार में उनके पति, दो बेटे- अभिजीत (कांग्रेस सांसद) और इंद्रजीत व बेटी शर्मिष्ठा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें