फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा की फिर बढ़ेंगी मुसीबतें

Wed, 19 Aug 2015 11:08 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में फंसे पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस ताजा एफआईआर में राजा से अलावा उनकी पत्नी और भाई समेत अन्य 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले को टूजी घोटाले की कड़ी माना जा रहा है।

इन पर आरोप है कि 1999 से 2010 के बीच इन्होंने आपस में मिलकर 27.9 करोड़ रुपए इकट्टा किया जिसका कोई जायज रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

अचानक हुई बढ़ोत्तरी

सीबीआई के मुताबिक राजा की पत्नी परमेश्वरी, भाई परमेश कुमार साथी सी कृष्णामूर्ति व रेखा बानू और नजदीकी सादिक बाचा की पत्नी समेत 14 लोगों की आय में अचानक बढोत्तरी हुई।

गौरतलब है कि सादिक बाचा का नाम टूजी घोटाला मामले में भी आया था। बाचा ने उसी दौरान गकथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने राजा और संबंधित लोगों के दिल्ली, चैन्नई समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी कर बैंक और खातों संबंधि कागजात बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि यूपीए सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे राजा टूजी घोटाले के मुख्य आरोपियों में से हैं। वह इस मामले में जेल में भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें