राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की तरफ से दोपहर 2.48 मिनट पर पहला ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में शिल्प गुरू और संत कबीर अवार्ड वर्ष 2011 को दिए जाने के बारे में जानकारी दी है।
कुल मिलाकर राष्ट्रपति के अधिकारिक अकाउंट से अभी तक चार ट्वीट किए गए हैं। शाम को 5.45 मिनट तक राष्ट्रपति के अधिकारिक अकाउंट को फॉलो करने वालो की संख्या 8100 से ज्यादा हो गई थी।