फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा पर चढ़ा गुजराती रंग, बोले 'केम छो मिस्टर पीएम'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूं तो कई तरह से जमकर स्वागत-सत्कार किया जा रहा है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिस अंदाज में मोदी का स्वागत किया, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से दिए डिनर पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो ओबामा ने मोदी से कहा, 'केम छो मिस्टर पीएम'। इस पर मोदी ने ओबामा को जवाब दिया, 'आई एम फाइन, थैंक्यू यू वेरी मच'।

नरेंद्र मोदी ने ओबामा को 'गांधी के नजरिए से गीता' पुस्तक भेंट की। मोदी ने इस पुस्तक को विशेष तौर पर दोबारा छपवाकर और खाकी जिल्द चढ़वाकर ओबामा को भेंट किया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी और ओबाम की डिनर पर हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने एक दूसरे के नजरिए को जानने-समझने के लिए बात-चीत की।

मोदी ने पिया सिर्फ गर्म पानी

सैयद अकबरुद्दीन ने मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल एक डिनर मुलाकात थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र उपवास के कारण डिनर टेबल पर केवल गर्म पानी पिया। उन्होंने वहां मौजदू बाकी लोगों से खाना खाने का आग्रह भी किया।

उन्होंने बताया कि मोदी ने अमेरिका के प्रति भारत की अपेक्षाओं और उम्मीदों को स्पष्ट किया। साथ ही उन्होंने अपने विकास के नजरिए को स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिका भारत के विकास में किस तरह मदद कर सकता है।

अकबरुद्दीन ने कहा कि मुलाकात के दौरान मोदी और ओबामा ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत ‌और गहरे रिश्तों की संभावना जाहिर की। मोदी और ओबामा ने अनुभव किया कि भारत और अमेरिका के बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन इन रिश्तों को अब अगले पड़ाव पर ले जाने की जरूरत है। डिनर टेबल पर मोदी और ओबामा के बीच करीब 90 मिनट की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

टॉप सीईओ से कोल ब्लॉक आवंटन पर बोले मोदी

इससे पहले न्यूयार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका की 11 बड़ी कंपनियों के शीर्ष सीईओ के साथ मुलाकात में कहा कि वह कोल ब्लॉक आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आगे बढ़ने के अवसर में बदलना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने देश के विकास और प्रगति की गाथा में हिस्सेदार बनने के लिए इन कंपनियों को निवेश का आमंत्रण दिया।

एक घंटे से अधिक चली बैठक में पीएम ने मेक इन इंडिया की चर्चा कर इन कंपनियों से भारत के लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक जॉब पैदा करने में मदद की अपील की। साथ ही उन्होंने उन उपायों पर भी चर्चा की जो भारत में कारोबारी माहौल को सुधारने में मददगार हो सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी सीईओ की चिंताओं को सुना और कहा कि उनकी सरकार इन मसलों को सुलझाएगी तथा देश में और अधिक बिजनेस फ्रेंडली माहौल तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें