फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामधारी का नारको टेस्ट कराने की तैयारी

Thu, 29 Nov 2012 01:23 AM IST
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस सुखदेव सिंह नामधारी का नारको टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि हरदीप चड्ढा को गोलियां नामधारी ने ही मारी थीं। बुधवार को घटना वाले फार्म हाउस पर दोहरे हत्याकांड का नाट्य रूपांतरण भी इस बात की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के डीसीपी एसबीएस त्यागी ने बताया कि हत्याएं हुई हैं। अत: लोगों की गिरफ्तारी तो होगी। हालांकि, उन्होंने इस बात का गोलमोल जवाब दिया कि हत्या मामले में नामधारी को कब गिरफ्तार किया जाएगा। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार, हरदीप को .30 बोर की पिस्टल से गोलियां लगी हैं। नामधारी के पास भी .30 की पिस्टल थी।

तफ्तीश में ये बात भी सामने आई है कि पीएसओ सचिन की गोलियां हरदीप को नहीं लगी हैं। सचिन की कारबाइन की गोलियां फार्म हाउस की दीवार पर लगी हैं। नामधारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनका नारको टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनका पासपोर्ट भी फर्जी पाया गया है जो जालंधर से बनवाया गया था। पुलिस पासपोर्ट के कागजात मंगा रही है। पुलिस नामधारी के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट-12 के तहत भी मामला दर्ज करेगी। इस मामले में पुलिस टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, उत्तरांचल व उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही हैं।

नामधारी की थानों में गुजर रही हैं रातें
आलीशान फार्म हाउस में रहने वाले नामधारी की रातें थानों की बैरक में गुजर रही हैं। अपराध शाखा की एसआईटी का कार्यालय रोहिणी के सेक्टर-18 में है। पुलिस टीम दिन भर नामधारी से पूछताछ कर रही है और रात को समयपुर बादली थाने की बैरक में भेज दिया जाता है। यहां नामधारी को सिर्फ दो कंबल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें