फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से नहीं बना था पोंटी का पासपोर्ट

Thu, 29 Nov 2012 01:22 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा का पासपोर्ट मुरादाबाद से नहीं बना है। पासपोर्ट को लेकर चल रही छापेमारी में यहां कोई रिकार्ड नहीं मिला है। यहां पिछले 40 सालों का रिकार्ड निकलवाया गया था लेकिन पासपोर्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस और खुफिया विभाग पासपोर्ट के जरिए यह जानने का प्रयास कर रही है कि पासपोर्ट का कब-कब कहां के लिए इस्तेमाल किया गया। पोंटी का ड्राइविंग लाइसेंस भी यहां से नहीं बना है।
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस में खूब चली थी पोंटी की। हनक इतनी थी कि कुछ महीनों में ही सात लाइसेंस मुरादाबाद से पोंटी के परिवार के लिए जारी कर दिए गए थे। बाद के दिनों में भी लाइसेंस जारी होते रहे। चड्ढा परिवार के नाम से यहां से 19 लाइसेंस और उनके कहने पर तमाम रिश्तेदारों के लाइसेंस खुले हाथ से बांटे गए हैं।

यह खुलासा भी पोंटी की हत्या के बाद जब जांच शुरू हुई तब हुआ। वैसे पोंटी ने यहां से पासपोर्ट नहीं बनवाया था, यह अबतक की जांच में पता चला है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने तहकीकात शुरू की थी और पोंटी के पासपोर्टों को भी खंगाला था। मुरादाबाद में जब पिछले 40 सालों का रिकार्ड निकाला गया तो पोंटी के पासपोर्ट से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले। अब बरेली आफिस से पासपोर्ट का रिकार्ड खंगाला जाएगा। चूंकि मुरादाबाद भी बरेली से अटैच है, इसलिए अब वहां पासपोर्ट आफिस में रिकार्ड खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन


पोंटी का ड्राइविंग लाइसेंस भी यहां से नहीं बना है। पोंटी की मौत के बाद चल रही जांचों के सिलसिले में यहां के परिवहन दफ्तर ने खुद ही सतर्कता बरतते हुए पोंटी के लाइसेंस की छानबीन की थी लेकिन यहां से उनका लाइसेंस नहीं बनवाया गया है। इस जांच के पीछे मकसद यह था कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पोंटी चड्ढा यहां आए बिना ही दलालों की मदद से लाइसेंस बनवा चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें