फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की वेबसाइट को हैक करने की तैयारी?

विज्ञापन
विज्ञापन
आम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है। साइबर अटैक के जरिए हैकर्स वेबसाइट्स पर मौजूद डाटा को करप्ट करने के साथ सूचनाओं को चुरा सकते हैं।
विज्ञापन


खुफिया सुरक्षा एजेंसियों ने इस लेकर चुनाव आयोग को आगाह कर दिया है। इसके बाद आयोग इस साइबर अटैक से बचने के लिए एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी की मदद ले रही है। बंगलुरुकी यह कंपनी सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी तरह के अटैक से बचाएगी।
विज्ञापन

साइबर अटैक की संभावना

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आयोग को ये इनपुट्स एक पखवाड़े पहले मिले थे। इस संबंध में राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।

साइबर अटैक की संभावना चीन, रूस और अमेरिका के हैकर्स कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान बेस्ड हैकर्स भी इस तरह की कोशिश करते रहते हैं।

साइबर अटैक से सिर्फ चुनाव आयोग की मुख्य वेबसाइट्स ही नहीं बल्कि राज्यों की वेबसाइट्स पर भी हो सकता है। चुनाव आयोग ने एहितयातन बैकअप भी करवा लिया है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई थी।

विजय देव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ने बताया ‌किहैकिंग के खतरे की सूचना मिली है। इसे लेकर हमारी तैयारी पूरी है। चुनाव आयोग ने इससे बचने के लिए सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। इसकेअलावा हम भी अपनी सूचनाओं को संभालकर रख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें