फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में प्रीति जिंटा पर जुर्माना

Sun, 22 Dec 2013 01:12 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में उपनगरीय अंधेरी की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर स्थगन की मांग के लिए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


जिंटा के खिलाफ स्क्रिप्टराइटर अब्बास टायरवाला ने 18.9 लाख रुपये का चेक बाउंस होने का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा अभिनेत्री को बांबे हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने हाईकोर्ट में अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मामले में स्टे की मांग की थी। जस्टिस एमएल ताहिलयानी ने उनकी याचिका को अगले महीने सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया।
विज्ञापन


टायरवाला ने जिंटा की फिल्म इश्क इन पेरिस की स्क्रिप्ट लिखी थी। उन्होंने अभिनेत्री की ओर से मिले 18.9 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर शिकायत दर्ज कराई थी।

इससे पहले भी मजिस्ट्रेट समन के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर अभिनेत्री पर 2 और 5 हजार का जुर्माना लगा चुका है। एक बार तो कोर्ट उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें