विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देश का सौ करोड़ हिंदू सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं करेगा, संसद में कानून बनवाकर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
बुधवार देर शाम यहां पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मामला है। कें द्र सरकार के कामकाज के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से विहिप का लेना देना नहीं है। वह अपना काम करें, विश्व हिंदू परिषद अपना करेगी।