फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होटल में आग से 13 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक होटल में आग लगने और दम घुटने से 13 लोगों की मौत हो गई। 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं 3 लोगों की मौत इलाहाबाद में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन


शुरूआती जानकारी के मुताबिक हादसा फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे पर स्थित आर्यन होटल में हुआ।

मरने वालों अमर उजाला के इलाहाबाद के विज्ञापन विभाग में मैनेजर मनोज शर्मा भी शामिल हैं। मृतकों में 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे डीआईजी भगवान स्वरूप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

बताया जा रहा है आर्यन होटल में ये आग तड़के सुबह में लगी। आग कितनी भयानक थी कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरू में ही 3 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। वहीं बाकी 7 लोगों की मौत दम घुटने से हुई।

हादसे में करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर किया गया है। जहां से सूचना आ रही है कि 3 लोगों की मौत हो गई।

हादसे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग!

आग की वजह से होटल के कंप्यूटर और दूसरे दस्तावेज जलकर खाक हो गए। जिसके चलते होटल में मौजूद लोगों की पहचान करने में परेशानी आ रही है।

खबर है कि आग सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच लगी। वहां दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। होटल करीब 2 साल पहले ही बना है।

होटल में खिड़की की जगह कांच लगे होने की वजह से मरने वालों आंकड़ा बढ़ गया। फिलहाल पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की तफ्तीश की जा रही है।

शुरूआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी होना अभी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें