फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद की कॉफी आज भी याद करते हैं राष्ट्रपति प्रणब दा

Thu, 25 Jul 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के बीच ‘एक्टिव’ राष्ट्रपति के तौर पर ख्याति पा चुके प्रणब मुखर्जी का रायसीना हिल्स में बृहस्पतिवार को एक साल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


ठीक एक साल पहले 25 जुलाई को उन्होंने बतौर राष्ट्रपति यहां प्रवेश किया था। इस दौरान प्रणब दा संसद के केंद्रीय कक्ष की कॉफी को याद करते रहे हैं।

देश का प्रथम नागरिक बनने के बाद प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति के लिए पुकारे जाने वाले ‘हिज एक्सलेंसी’ व ‘महामहिम’ जैसे शब्दों पर रोक लगा चुके हैं।

राष्ट्रपति भवन को आम लोगों के लिए पहले से ज्यादा सुलभ बना चुके हैं। उनकी पहल पर ही संसद के आतंकी हमलों के दोषी अफजल गुरु और मुंबई की आतंकी घटना के दोषी पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब समेत कई दुर्दांत अपराधियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया।

अपने एक साल का कार्यकाल पूरा करने की पूर्व संध्या पर मीडिया से रूबरू हुए प्रणब मुखर्जी से जब पूछा गया कि उन्हें ‘एक्टिव’ राष्ट्रपति कहे जाने पर कैसा लगता है। इस पर वे सिर्फ मुस्काराए और कहा कि यह जनता पर निर्भर है कि उन्हें एक्टिव कहें या इनएक्टिव या प्रोएक्टिव।
विज्ञापन


इस अवधि में राष्ट्रपति ने देश के 39 विश्वविद्यालयों व संस्थानों का दौरा कर देश की युवा पीढ़ी से मिलने व समझने की कोशिश की।

प्रणब दा के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतर ने तैयार किया है। यहां ‘प्रणब मुखर्जी पब्लिक लाइब्रेरी’ भी खुलेगी।
विज्ञापन


इसमें देश-दुनिया के ऐतिहासिक दस्तावेज व किताबें होंगी। सरकारी तंत्र के साथ ही रिसर्च करने वाले भी युवा भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

इसके अलावा राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में क्रिकेट मैदान भी बच्चों को समर्पित किया जाएगा। राष्ट्रपति वीडियो कांफ्रेंसिंग से कई राज्यपालों से संवाद भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें