राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एनडीए की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के कदमों की सराहना की है।
मुखर्जी ने कोलकाता में शनिवार को इंडियन चैंबर आफ कामर्स (आईसीसी) की वार्षिक महासभा में कहा कि देश में गरीबी दूर करने के लिए निरंतर 8 से 9 प्रतिशत वार्षिक आर्थिक वृद्धि की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि 8-9 फीसदी वार्षिक वृद्धि हासिल करने के लिए निवेश बढ़ाने की आवश्यकता होगी।