फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण को सांस की तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Nov 2012 02:17 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जानेमाने अभिनेता प्राण की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. सुधीर दगाओकर ने बताया कि उन्हें पिछले शुक्रवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वह चेकअप के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन सांस की समस्या होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। वह ठीक-ठाक हैं और अभी अस्पताल में ही हैं, वैसे चिंता की कोई बात नहीं है।

92 वर्ष के प्राण हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित खलनायक रहे हैं। उनकी रौबदार आवाज और अभिनय का अनोखा अंदाज एक समय फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था।

उन्होंने करीब 350 फिल्मों में अभिनय किया। उनकी चर्चित फिल्मों में खानदान, औरत, बड़ी बहन, जिस देश में गंगा बहती है, हाफ टिकट, उपकार, पूरब और पश्चिम, डॉन और जंजीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 2001 में भारत सरकार ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पदम भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें