फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बहुमंजिला इमारत में आग, एक मरा

Mon, 19 Nov 2012 02:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित एक बहुमंजिला इमारत हिमालय हाउस में सोमवार को लगी भीषण आग में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। इस इमारत में कई वाणिज्यिक संस्थानों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन

   
आग सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर कस्तूरबा गांधी मार्ग पर 50 मीटर ऊंची 15 मंजिला इमारत हिमालय हाउस में लगी। आग को बुझाने के लिए 32 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।
    
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक एके शर्मा ने बताया कि इमारत से सुरक्षा गार्ड का शव निकाल लिया गया है। वह संभवत: आग लगने के समय सो रहा था और इमारत से बाहर नहीं निकल सका। दो गार्डों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

    
मारे गए सुरक्षा गार्ड की पहचान 52 वर्षीय जय भगवान के रूप में की गई है। उसका शव आठवें तल से बरामद किया गया है। एक अन्य सुरक्षा गार्ड शिव कुमार को छठे तल से, जबकि राज कुमार को 11वें तल से निकाला गया।
   
शर्मा ने बताया कि इमारत में 12 दमकल प्रणालियां हैं, लेकिन हमें पक्का पता नहीं है कि वे काम कर रही थीं या नहीं। आग इमारत के तीसरे तल में लगी और जल्द ही चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें तल तक फैल गयी। दोपहर के आसपास आग पर काबू पा लिया गया।
   
इमारत से धुएं के काले बादलों का गुबार उठ रहा था और बचावकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, जो संभवत: बिजली की किसी खराबी के कारण लगी है। एक प्रत्यक्षदर्शी कमल ने बताया कि घना धुआं है। धुएं के कारण आसमान काला हो गया है।
विज्ञापन

   
इमारत में आग लगने के कारण पुलिस ने कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से कस्तूरबा गांधी मार्ग होकर टॉलस्टाय मार्ग पर जाने वाले यातायात को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें