फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त हुई सरकार, लेट आए 200 कर्मियों को मिली सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार में अफसरों की जान पर बनी हुई है। प्रधानमंत्री के सख्त निर्देश के बाद अब मंत्री भी अपने-अपने मंत्रालय में काम करने वाले लोगों पर सख्ती बरतने लगे हैं।
विज्ञापन


सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने देर से दफ्तर पहुंचने पर 200 कर्मचारियों की एक दिन की छुट्टी काट ली। सूचना भवन में काम करने वाले 200 लोग सोमवार को जब देर से दफ्तर पहुंचे तो मंत्री प्रकाश जावडेकर वहां पहले से ही मौजूद थे।

सरकारी कर्मचार‌ियों पर बढ़ी सख्ती

जावडेकर ने इन सभी 200 कर्मचारियों की दिनभर की छुट्टी काट ली। नरेंद्र मोदी सरकार में सरकारी बाबुओं की जिंदगी थोड़ी मुश्किल हो गई है। उन्हें वक्त पर ऑफिस आना पड़ रहा है। जरूरत पड़ने पर देर तक ऑफिस में रुकना पड़ता है।

रक्षा मंत्रालय के दिल्ली ऑफिस में पिछले हफ्ते कर्मचारियों को एक नोटिस पर साइन करने को कहा गया।
विज्ञापन

पीएम मोदी के आदेश पर बढ़ी सख्ती

नोटिस में सबको सुबह 9 बजे तक दफ्तर आने या फिर अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामने करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

नतीजन नियमित तौर पर देर से आने वाले कर्मचारी अब घर से आधा घंटा पहले ही चलने लगे हैं। हाउसिंग मिनिस्ट्री में अगर कर्मचारी 15 मिनट से ज्यादा लेट होते हैं तो उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना देनी पड़ती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें