फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा ठाकुर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 11 Apr 2013 08:46 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मालेगांव बम ब्लास्ट में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें विवेकानंद स्पाइन सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम विस्फोट और संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी हैं। केंद्रीय जेल के अधीक्षक एआर पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह साध्वी की तबियत अचानक खराब हो गई।

डॉक्टरों के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर की प्रारंभिक मेडिकल जांच में ब्रेन स्ट्रोक और लकवे के संकेत मिले हैं। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि एमआरआई की रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। प्रज्ञा ठाकुर कैंसर से पीडित हैं। उनकी तबियत कुछ दिन पहले भी खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें