फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़कियों सावधान, नरेंद्र मोदी शहर में हैं'

Sun, 01 Dec 2013 12:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नरेंद्र मोदी की रैलियों के बीच शनिवार दोपहर ऐसे पर्चे सामने आए, जिसमें जासूसी मामले को लेकर भाजपा के पीएम पद के दावेदार पर करार हमला बोला गया है।
विज्ञापन


लाल रंगे के इन पोस्टरों पर सबसे ऊपर 'दिल्ली की लड़कियों सावधान' लिखा है।

इसमें आगे लिखा है, "अगले दो दिन साहेब शहर में हैं। आपकी सुविधा के लिए एंटी स्टॉकिंग हेल्पलाइन का नंबर है 1097।" यह महिला हेल्पलाइन नंबर है।

जाहिर है इन पेम्फलेट के पीछे गुजरात में एक युवती की जासूसी को लेकर मचे बवाल को भुनाना है। ऐसी जानकारी मिली है कि यह पर्चे मुस्कान हेल्थ केयर नामक एक एनजीओ ने छपवाए है और ऐसे पर्चों की तादाद दस हजार है।

पोस्टर में बायीं ओर नरेंद्र मोदी का कैरिकेचर बनाया गया है, जबकि दूसरी तरफ तीन लड़कियों की आकृति दिख रही है जो भाग रही हैं।

इससे तिलमिलाई भाजपा ने इसके लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा, "जो लोग मोदी की लोकप्रियता का मुकाबला करने की हैसियत नहीं रखते, वे लोग इन घटिया हरकतों पर उतर आए हैं।"
विज्ञापन


हालांकि, कांग्रेस ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने इन आरोपों से इनकार किया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस इतनी ओछी हरकत नहीं कर सकते। भाजपा का काम है हर बात पर इसी तरह शोर मचाना। इससे कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। वो एफआईआर कराएं और जांच कराए, हम इसमें मदद करेंगे।"
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें