फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी के बारे में जानिए बस एक क्लिक से

Tue, 15 Jan 2013 10:56 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जानने के लिए अब बस एक क्लिक की जरूरत पड़ेगी। वाजपेयी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपको www.atalji.org पोर्टल पर जाना होगा। मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने इस पोर्टल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस वेब पोर्टल से आप वाजपेयी के जीवन के लगभग हर पहलू से परिचित हो सकेंगे। ‘समग्र अटल’ योजना के तहत यह पोर्टल जारी किया गया है। वर्ष 2013 के लिए वाजपेयी के चित्रों वाली ‘अटल डायरी’ पहले ही जारी की जा चुकी है। संघ परिवार से जुड़ी संस्था ‘ रामभव म्हालगी प्रबोधिनी’ ने इसे तैयार किया है।

इस संस्था से जुड़े व समग्र अटल योजना को देख रहे भाजपा नेता  सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि इस योजना के तहत अटल जी के भाषण, चित्र, लेख आदि को पुस्तकों व डिजिटल माध्यम से संकलित किया जा रहा है। एनडीएमसी सभागार में इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में  विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें