फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई: निर्णायक लड़ाई में एनडीए के साथ है लेफ्ट

Tue, 15 Jan 2013 10:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वामपंथी नेता एबी बर्धन ने मंगलवार को कहा कि रिटेल में एफडीआई की अनुमति के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में लेफ्ट न सिर्फ व्यापारिक संगठनों, बल्कि एनडीए के भी साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ वामदल लगातार आंदोलन चला रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में 21 फरवरी को देशभर में आर्थिक गतिविधियों को ठप किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने लेफ्ट के 21 फरवरी के आंदोलन का समर्थन करते हुए 7 मार्च को एफडीआई के खिलाफ महारैली निकालने की घोषणा की है।

इसके पूर्व कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रिटेल व्यापार में एफडीआई के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का बिगुल बजाकर विभिन्न दलों को एक मंच पर इकठ्ठा किया। एनडीए के संयोजक शरद यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ बर्धन ने मंच साझा किया।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रही है। वास्तविक बात छिपाई जा रही है। एफडीआई के लिए विदेशी कंपनियों ने लॉबिंग करने के साथ ही इसके लिए 125 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सरकार को इसका ब्योरा देना चाहिए।

शरद यादव ने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घराने और विदेशी कंपनियों के दबाव में सरकार करोड़ों लोगों के पेट पर लात मारने में लगी है, लेकिन देश ने भी तय कर लिया है कि अब इस सरकार को लात मारने का सही वक्त आ गया है। झूठे और बेबुनियाद तर्कों के सहारे अपनी जिद पूरी करने की कोशिश जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से देश हित से जुड़े इस अहम मुद्दे पर आपसी विरोध भुलाकर एफडीआई का पुरजोर विरोध करने की आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें