फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर चली अश्लील क्लिप, ऑपरेटर गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2015 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कल्पेट्टा में बस स्टैंड पर उस वक्त लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया जब वहां लगे दो टीवी सेट पर अचानक से अश्लील क्लिप चलने लगी।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर ये टीवी सेट्स प्रचार का टेलीकास्ट करने के लिए लगाया गया था लेकिन अचानक से अश्लील क्लिप चलने की वजह से काफी देर तक बस स्टैंड पर असमंजस का माहौल रहा।

क्लिप के शुरु होने के कुछ देर के भीतर ही बस स्टैंड खाली हो गया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने केबल ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया।हिल टाउन स्टैंड अपनी चाय, काफी बागान और जैन मंदिर के लिए मशहूर है।
विज्ञापन

30 मिनट तक चली क्लिप

यहां रोजाना हजारों यात्रियों की भीड़ इकट्ठा होती है। पुलिस के मुताबिक अश्लील क्लिप चलने के लिए उस वक्त मौजूद 38 वर्षीय केबल ऑपरेटर मंजूर जिम्मेदार है, जिसने प्रचार के साथ अश्लील क्लिप चला दी थी।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपनी गलती भी स्वीकार की। मंजूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील क्लिप के प्रदर्शन के लिए) सहित आईटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने सिस्टम में गलत पेन ड्राइव लगा दिया था जिसमें अश्लील क्लिप्स थी। ये क्लिप 30 मिनट से ज्यादा तक चली और इस दौरान बस स्टैंड पूरी तरह से खाली हो चुका था।
विज्ञापन

लोहो की रॉड से तोड़ी केबल

वहां मौजूद लोगों ने टीवी को बंद करने की कोशिश भी की लेकिन किसी को भी टीवी का प्लग नहीं मिला। कुछ लोगों ने टीवी को कपड़े से ढक दिया लेकिन उसकी आवाज लगातार आ रही थी।

सारे प्रयास करने के बाद भी जब लोग इस अचानक आई मुसीबत से छुटकारा नहीं पा सके तो एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से केबल का तार तोड़ दिया जिसके बाद वो क्लिप चलना बंद हो गई।

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक जब वो इसे बंद कराने के लिए केबल ऑपरेटर के पास गए तो वहां उसके कमरे में ताला लटका हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें