दिल्ली में मात्र 2 रुपये में बिकती थी अश्लील फिल्म की सीडी। सुनने में बात अटपटी लगे लेकिन ये सच है। ये खुलासा किया दिल्ली पुलिस ने।
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने गौतम नगर मार्केट में एक ऐसे दुकानदार को दबोचा, जोकि अश्लील फिल्म की सीडी दो रुपये में बेचता था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हौजखास थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम नगर मार्केट में शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स का दुकानदार अश्लील फिल्में बेचता है।
मौके पर टीम के साथ पहुंचे एसआई राजीव बमल ने पास में मौजूद लोगों से प्रत्यक्षदर्शी बनने का आग्रह किया, मगर आधा दर्जन लोगों में से कोई भी सामने नहीं आया।
आखिरकार एसआई राजीव ने सिपाही ओमिंद्र शर्मा को सादे कपड़ों में नकली ग्राहक बनाकर भेजा। सिपाही दुकानदार के पास गया तो वह बढ़िया क्वालिटी वाली 100 रुपये में 50 अश्लील फिल्में बेचने को राजी हो गया।
इसके बाद पुलिस की टीम ने दबिश देकर दुकानदार को अश्लील फिल्म बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने दुकानदार अजय को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 292 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, जमानती धारा होने के कारण उसे रिहा कर दिया गया।